Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

187 ठीक हुए टीबी मरीजों को प्रशिक्षण देकर बनाया टीबी चैम्पियन

गाजीपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत और वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स संस्था द्वारा इंपैक्ट प्रोजेक्ट के तहत टीबी सरवाइवर्स (टीबी बिमारी को हराने वाले) को प्रशिक्षण देकर टीबी चैंपियन बनाया गया। यह प्रशिक्षण मरदह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गाजीपुर पर किया गया। यह प्रशिक्षण अधीक्षक/ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रवि रंजन द्वितीय की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश कुमार सिंह और जिला लिड शशि शेखर के संचालन में शुरू किया गया। जिसमें टीबी की दवा खाकर स्वस्थ्य हो चुके टीबी मरीजों को टीबी चैम्पियन बनाते हुए बताया गया कि वह अपने समुदाय एवं गांव के लोगों के बीच जाकर टीबी क्या है,उनके लक्षण, उपचार और कलंक के बारे में उनको जागरूक करना है। जिससे टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।इस प्रशिक्षण को सभी ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के माध्यम से कराया जा रहा है ।अब तक 16 ब्लाकों में से 06 ब्लाक में 187 ठीक हुए टीबी मरीजों को प्रशिक्षण देकर टीबी चैम्पियन बनाया जा चुका है। प्रशिक्षण में अश्वनी कुमार, सुनील कुमार वर्मा, वेंकटेश प्रसाद शर्मा और राधेश्याम यादव ने टीवी के संबंध में जानकारी दी।

Popular Articles