
गाजीपुर । कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जिला कोऑर्डिनेटर देवेंद्र प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ सैदपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवो का दौरा किया। जिसमें ग्राम पंचायत सिधौना, पटना,नारी पंचदौरा मल्लाह टोली आदि गांवो का दौरा कर जनता की जन समस्याओं से रूबरू होते हुए सरकार से मांग की गई कि जो किसानों का बाढ़ से नुकसान हुआ है । सरकार उन्हे सहायता पहुंचाये। देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार निरंकुश हो गई है। उसका ध्यान पूंजी पतियों के तरफ हो गया है। वह गरीब जनता के बल पर सरकार बनाई सत्ता के लोभ में भूल गई बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन पशुओं को चारा एवं सरकार से जो सुविधा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रहा है 2027 में जनता उनको सबक सिखाएगी। प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि जिस तरह गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है हम कांग्रेस चुप नहीं बैठेंगे। गरीबों का हक एवं अधिकार नहीं मिल रहा है बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जनता परेशान है खाद बिजली पानी समय पर नहीं मिल रहा है एवं नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस जिलाअध्यक्ष सुनील राम, प्रधान धर्मेंद्र यादव, बलदेव चौधरी, मिश्री चौधरी, संजय यादव, मुकुल देव चौधरी, रामधनी यादव, गोरख राम के साथ शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, हामिद अली, राजेश गुप्ता, रईस अहमद, छोटेलाल गौतम, सतीश उपाध्याय, राघवेंद्र कुमार, हरिओम यादव, गुड्डू कुमार, सबीबुल हसन, अवधेश भारती, किरण गौतम, दिव्यांशु पांडेय, इंद्रमल यादव, शमशेर अली, श्यामसुंदर राजभर, सुंदर जायसवाल, अक्षयबर बिंद आदि लोग उपस्थित रहे।




