
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने एक नई पहल शुरु किया है। जिसके तहत अब अवकाश के दिनों व रविवार को भी जनसुनवाई की जाएगी ।इस पहल से आम जनता को अपनी शिकायतों को दर्ज कराने और उनका समाधान प्राप्त करने में और अधिक सुविधा प्रदान करेगी ।अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अधिक सुविधाजनक और प्रभावी तरीका प्रदान करने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की गई है । जिसके तहत सप्ताह के प्रत्येक कार्य दिवस के अलावा राजपत्रित अवकाश व रविवार के दिन भी आवेदक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आकर अपने प्रार्थना पत्र दे सकते है । (सोमवार से शनिवार के दिन सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक व रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक होगा।




