Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जंगीपुर विधान सभा क्षेत्र में युवा सपा नेता संतोष यादव की इंट्री

गाजीपुर। जंगीपुर विधान सभा क्षेत्र में गरीबों के मसीहा बनकर उतरे युवा सपा नेता संतोष यादव लगातार गरीबों के बीच पहुंच कर आंसू पोछनें का काम कर रहे है । संतोष यादव ने कहा कि जंगीपुर के लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेगे और गरीब दुखियों के लिए मदद करते रहेगे। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आवाज जनजन तक पहुंचाने का काम करुंगा ।उन्होंने जंगीपुर विधान सभा क्षेत्र में गरीबों और असहायों की मदद करने के लिए भेजा गया है । जंगीपुर क्षेत्र  के नसीरपुर बेलवा फोरलेन चौराहे पर बीते दिनों सड़क हादसे में सपा नेता जितेंद्र पाल के परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर लखनऊ से चल कर सपा नेता संतोष यादव उनके घर पहुंच कर मृतकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । जहां परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और अरविंद पाल को 25 हजार रुपये आ​र्थिक मदद दी । इसके अलावा उन्होंने गंगा पार कालूपुर , ताड़ीघाट , गुरुवा मकसुदपुर, सोनवाल ,रावल ,सुहवल ,अंधारीपुर , ख़ावपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मृतक साहब यादव के परिजनों से मिलकर परिवार को भी आर्थिक सहायता दी । इसके अलावा  आकाशीय बिजली से पशुओं की भी मौत हुई थी उन परिवारों को आर्थिक सहायता दी और पशु पालकों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कुछ दिन पूर्व बोगाना गांव में विजय यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। उनके के परिजनों के बीच पहुंच कर दुःख प्रकट किया । इसके बाद सऊदी काम करने गए व्य​क्ति की मौत हो गई थी। उन परिजनों से मिल कर सांत्वना दी। और आर्थिक सहायता देकर परिवार की सांत्वना दिया । संतोष यादव ने कहा कि हर संभव मदद के लिए सपा हर कदम पर लोगों के साथ खड़ी है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मदन सिंह यादव, आमिर अली, सपा सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, समाजवादी छात्र सभा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, बाबी चौधरी आदि मौजूद रहे।

Popular Articles