
गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज में छात्रों में पठन-पाठन की रुचि को प्रोत्साहित करने एवं साहित्यिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। यह मेला 21 से 23 जुलाई तक चलेगा। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि साहित्य चेतना समाज के संस्थापक डॉ. अमरनाथ तिवारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि “पुस्तकें केवल ज्ञान का साधन नहीं होतीं, बल्कि ये संस्कार, सोच और संस्कृति को संवारती हैं। विद्यार्थियों को पुस्तक से मित्रता करनी चाहिए।

”पुस्तक मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशकों द्वारा बाल साहित्य, विज्ञान, प्रेरक कहानियाँ, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की गईं । प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी ने कहा कि “पुस्तकें बच्चों के बौद्धिक, नैतिक और रचनात्मक विकास का मूल आधार हैं। विद्यालय हमेशा से ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहा है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए बुकमार्क मेकिंग, ‘माई फेवरिट बुक’ प्रस्तुति, और रीडिंग कॉर्नर जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर को गौरवशाली बनाने के लिए विद्यालय के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह ,वाइस चेयरपर्सन शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, स्मिता सिंह, प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी, उप प्रधानाचार्य तहसीन आब्दी, एकेडमिक हेड सरोन जालान, को-ऑर्डिनेटर अनुज, सिदरा और शुभदा सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।




