Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जेई से नाराज ग्रामीणों ने किया पावर हाउस पर प्रदर्शन

दुबिहां (गाजीपुर) ।करीमुद्दीनपुर पावर हाउस पर मंगलवार को क्षेत्रीय लोगो ने बिजली की अनियमिता तथा वहां तैनात अवर अभियंता की बदसलूकी से बात करने पर काफी संख्या में लोग विद्युत सब स्टेशन पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। दो घंटे बाद  प्रदर्शन करने के बाद जानकारी मिलने पर सहायक अभियंता अमित राय पावर हाउस पहुंचें। उन्होंने नाराज लोगों से बातचीत किया। उन्होने अवर अभियंता खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणो ने बिजली की समस्या से सम्बंधित भाजपा. के क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा काशी क्षेत्र कृष्णानंद राय के लेटर पैड पर दस सुत्रीय माँग पत्र सहायक अभियंता को सौपा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।। कुछ देर बाद विद्युत आपूर्ती बहाल हुई ।ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली कटौती अकसरर होती रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवर अभियंता से फाल्ट ठीक कराने के लिये फोन किया जाता है तो बदसलुकी से बात करते है। सोमवार की रात में फिडर की सप्लाई बंद हो गयी थी जिस पर ग्रामीणो ने जब फोन किया तो अवर अभियंता ने बदसलुकी से बात किया ।रातभर बिजली नहीं रही। जिससे सौ से अधिक गाँव अधेरे में डुबे रहे। सुबह जब ग्रामीण पावर हाऊस पर पहुंचे तो रजिस्टर में रात में बिजली चालु दिखाई गयी थी।जिस पर ग्रामीणो का आक्रोश बढ गया और काफी संख्या मे लोग जुट गये। सुचना पर थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर वीरेन्द्र कुमार मौके पर पहुँच गये। इस मौके पर सिद्धार्थ राय,कृष्णानन्द राय, विपिन विहारी सिंह, पंकज राय, श्रीप्रकाश राय, सुनील राय, याज्ञबल्क राय, रविन्द्रनाथ राय, अभिषेक राय, सहित आदि लोग मौजुद थे।

Popular Articles