Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

तमंचा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद पुलिस ने मंगलवार को युसुफपुर रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे क्रासिंग के पास से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।मुहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर और शहनिंदा चौकी प्रभारी हरीश चन्द्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ युसुफपुर स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध अवस्था में एक युवक जा रहा था। पुलिस सो शक होने पर युवक को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम युसुफपुर मंगल बाजार निवासी हिस्ट्रीशीटर मो सलीम शाह बताया। कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर है । इसकी तलाश काफी दिनो से थी।इसके ऊपर कई मुकदमें दर्ज है।

Popular Articles