Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एमडी शंभू कुमार ने समाधान शिविर का किया निरीक्षण

गाजीपुर। पूर्वांचल एमडी शंभू कुमार ने शनिवार को मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर के अंतिम दिन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने विद्युत वितरण खण्ड प्रथम जंगीपुर, लाल दरवाजा कैंप में आए विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या सुनी। इसकं बाद उन्होने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेगा कैंप में शत प्रतिशत आए उपभोक्ताओं के समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश दिये। कैंप के निरीक्षण के बाद उन्होने वर्कशॉप रौजा पर जले ट्रांसफार्मरो की समीक्षा किया। जिसमें रिपेयर हो रहे ट्रांसफार्मरों की जानकारी ली तथा वर्कशॉप के अधिकारियों को निर्देश देते हुये बताया कि जिस भी क्षेत्र से जले ट्रांसफार्मरो की शिकायत आ रही है। उसको प्राथमिकता के आधार पर टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से त्वरित निस्तारण करते हुये समय रहते ट्रांसफार्मर लगाये जाएं। क्योंकि यह सीजन किसानों के लिए अहम है जो अपने खेतों में धान की सिंचाई के लिए बिजली पर भी निर्भर हैं। जिसे हमारे किसान भाइयों को विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा उत्पन ना हो।

Popular Articles