
रेवतीपुर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उतरौली गाँव के पास नगसर मार्ग पर शनिवार को सडक किनारे झाड़ी में कबाड व्यवसायी चंद्रसेन गुप्ता(60) का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चंद्रसेन गुप्ता का शव त्रिलोकपुर घर पहुंचते ही चीखपुकार मच गया। कबाड व्यवसायी की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि उसके पति चंद्रसेन एक दिन पहले साइकिल से कबाड के कारोबार के सिलसिले में घर से दोपहर को निकले थे। देर रात तक न आने पर उनकी खोजबीन काफी किया गया,मगर कुछ पता नहीं चला।बताया कि आज शनिवार को एक शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे, जहाँ उसके पति चंद्रसेन का शव झाडियों में मिला। परिजनों ने बताया कि कबाड का कारोबार कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाने वाले चंद्रसेन की मौत ने परिवार को झकझोर दिया है,अब परिवार का सारा बोझ मृतक की पत्नी रेखा देवी के उपर आ गया।थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि सडक किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में कबाड व्यवसायी का शव मिला है। मौत कैसे हुई पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।




