
गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार विद्युत वितरण मंडल के अधीन चारों वितरण खंडों में शुक्रवार को कुल 1253 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर मेगा शिविर में 759 विद्युत उपभोक्ताओं का निस्तारण किया गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जमानिया खंड में कुल 185 आवेदन आए। जिसमें मौके पर 112 लोगो का निस्तारण किया गया ।खंड नगर आमघाट में 289 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें 191 लोगो का निस्तारण किया गया तथा खण्ड प्रथम जंगीपुर में कुल 344 आवेदन मिला। जिसमें 201 उपभोक्ताओं का निस्तारण किया गया। खंड सैदपुर में कुल 435 आवेदन मिले। मौके पर 255 लोगो का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि यह मेगा कैंप 19 जुलाई तक सभी खंडों में लगेगा। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि इस सुनहरा अवसर का लाभ शत प्रतिशत लेते हुए अपने विद्युत संबंधी समस्या जैसे बिल त्रुटि,मीटर फॉल्ट, विधा परिवर्तन,स्मार्ट मीटर जैसे समस्याओं सहित विद्युत चोरी में लगे राजस्व निर्धारण की समस्याओं का निस्तारण तत्काल इस मेगा कैंप में करा लें। शासन स्तर से नोडल के रूप में कैंपों की मॉनिटरिंग करने के लिए डिविजन प्रथम में इंजीनियर ओपी गुप्ता,नगर द्वितीय में एके सिंह एवं राम स्नेही यादव,तृतीय में एके जायसवाल,चतुर्थ जमानिया में डीके वर्मा की देखरेख में मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है।




