Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

टीबी रोड पर पड़ी दरार में गिट्टी डालने में जुटे कर्मचारी

रेवतीपुर (गाजीपुर)। पड़ोसी राज्य बिहार को जोडने वाली टीबी रोड हाईवे में दरार और लगातार दुर्घटनाओं के बाद एनएच विभाग हरकत में आयी है। अधिशासी अभियंता के निर्देश के बाद ताडीघाट-बारा नेशनल हाईवे में पडी दरारों को मिट्टी के बोरियों से बैरिकेट कर उसकी मरम्मत फौरी तौर शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक दरार से खराब हो चुके मैटेरियल को निकाल उसकी सफाई की जायेगी। इसके बाद उसमें गिट्टियां,डस्ट,केमिकल डालकर उसे समतल करने में कर्मी जुट गये है।अधिकारियों के मुताबिक जहाँ-जहाँ दरारें पडी है,उन्हें गिट्टी,डस्ट आदि डालकर पूरी तरह से समतल किया जाएगा,ताकि वाहनों सहित राहगीरों का सुरक्षित तरीके से आवागमन हो सके। अधिकारियों के मुताबिक यह काम‌ जल्द पूरा कर लिया जाएगा।पहले फेज में दरारों को अस्थाई तौर पर गिट्टी आदि मैटेरियल डाल बंद किया जाएगा।इसके बाद दूसरे फेज में जहाँ भी हाईवे का स्लैब टूटा है या दरारें है,उसे पूरी तरह से तोड़कर नये सिरे से हाईवे की कांक्रीट से ढलाई की जाएगी।अधिकारियों ने राहगीरों,वाहन चालकों को एडवाइजरी जारी करते हुए निर्देश दिया कि हाईवे में पडी दरारों को देखते हुए हाईवे से गुजरते समय वाहनों की रफ्तार धीमी रखे, हेलमेट जरूर पहने,ताकि किसी भी तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।मालूम हो कि बीते दो दिन पहले 15 जुलाई की देर रात को दरार में बाइक का पहिया फसंने कन्हैया यादव 22 की मौत हो गई थी,इसके अलावा विगत पांच सालों में एक दर्जन से अधिक की मौत चुकी है। एनएच के अधिशासी अभियंता मृतुंजय यादव ने बताया कि जानलेवा दरारों की मरम्मत करने का काम तेजी से शुरू हो गया है,बताया कि यह काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Popular Articles