Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

समाधान दिवस में सदर में 36 प्रार्थना पत्र और चार का निस्तारण

गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिसमें 36 प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर चार का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार कुल 351 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 41 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 22 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें दो का निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 प्रार्थना मिले। जिसमें से चार का निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 प्रार्थना पत्र मिले। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 92 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 14 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 90 प्रार्थना प्राप्त हुए ।जिसमें नौ का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदर सदर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles