कैम्प में बकरियों का हुआ इलाज

 कैम्प में बकरियों का हुआ इलाज

—बीमारी से हो चुकी है दस बकरियों की मौत

करीमुद्दीनपुरर (गाजीपुर)। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से बकरी पालन करने वालों के सामने समस्या खड़ी हो गई। ठंड लगने से बकरिया न्यूमोनिया जैसी बीमारी से ग्रसित हो रही है। इस बीमारी की वजह से दस बकरियों की मौत भी हो चुकी है। कैम्प लगाकर चिकित्सक ने बकरियों का इलाज किया।
लगातार सर्दी में इजाफा होने से बकरियां न्यूमोनिया जैसी बीमारी से ग्रसित होती जा रही है। इस बीमारी की वजह से लठ्ठूडीह गांव निवासी शिवशंकर पासवान, उमाशंकर पासवान और राजेश रावत की दस बकरियों मौत हो चुकी है। इससे बकरी पालन करने वालों के माथे पर बल पड़ने लगे। उन्होंने इसकी जानकारी करीमुद्दीनपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष गिरी को दिया। वे आज लठ्ठुडीह गांव में अपने कर्मचारियों संग पहुंचे। स्थलीय निरीक्षण करते हुए चिकित्सा कर्मियों संग कैम्प कर का आयोजन किया। बीमारी से ग्रसित बकरियों का इलाज किया गया और दवा दिया गया। बकरियों को ठंड से बचाव के लिए बकरी पालकों को जानकारी दी गई।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page