शिक्षा व्यवस्था हमारी बुनियादी नींवःप्राचार्य

 शिक्षा व्यवस्था हमारी बुनियादी नींवःप्राचार्य

—इंटर कालेज सुहवल में आयोजित हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

रेवतीपुर (गाजीपुर)। इंटर कालेज सुहवल के सभागार में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, ग्राम प्रधान एवं सचिव प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य सोमारू प्रधान ने कहा कि प्रेरक ब्लाक एवं प्रेरक जनपद बनाने के लिए सभी ग्राम प्रधान और एसएमसी सदस्यों को आगे आना होगा।

अपने प्रयासों से विद्यालय के आपरेशन कायाकल्प में हर संभव मदद कर प्रेरक ब्लाक बनाए। शिक्षा व्यवस्था हमारी बुनियादी नींव है, जिसमें अच्छा सुधार सभी ग्राम प्रधानों, सचिवों व शिक्षकों के बेहतर समन्वय सहयोग से होगा। विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष मदन सिंह यादव ने कहा कि स्कूल किसी भी ग्राम का ह्रदय होता है, जिसे सजाने- संवारने का काम ग्राम प्रधान का है।

शौचालय का कार्य कराकर प्राथमिक विद्यालय समृद्ध कराएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता के लिए हम सब दृढ़ संकल्पित हैं। आने वाले समय में ब्लाक रेवतीपुर को प्रेरक ब्लाक बनाने में ग्राम प्रधान, सचिव, शिक्षको को अपना योगदान देने में महती भूमिका निभाएंगे। गुणवत्ता के लिए अपना योगदान देने में महती भूमिका निभाएंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर मुख्य और विशिष्ट एवं खंड शिक्षा अधिकारी रेवतीपुर ने किया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय युवराजपुर के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जूनियर अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, प्रेम उपाध्याय, एआरपी संत कुमार, जयप्रकाश, डायट प्रवक्ता हरिओम, सर्वेश राय, प्रीति सिंह, विजयेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बिरनो अविनाश राय, नगर क्षेत्र महेंद्र सिंह, करंडा रमेश श्रीवास्तव, अरुण राय, मनोरमा सिंह, पारस यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता इंटर कालेज सुहवल के प्रभारी प्रवक्ता जीवेस सिंह व संचालन भगवती प्रसाद तिवारी ने किया।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page