कृतज्ञ का उप्र रणजी क्रिकेट के लिए हुआ चयन

 कृतज्ञ का उप्र रणजी क्रिकेट के लिए हुआ चयन

शादियाबाद (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र  इंदरपुर छिड़ी गांव निवासी कृतज्ञ कुमार सिंह का उत्तर प्रदेश रणजी क्रिकेट के लिए चयन हुआ है। इस चयन की सूचना से स्टार क्रिकेटर का केवल गांव ही नहीं, बल्कि पूरा जिला हर्ष और उल्लास में डूब गया है। लोगों का कहना है कि आने वाले समय में कृतज्ञ कुमार सिंह का भारतीय टीम में चयनित होना निश्चित है।
कृतज्ञ कुमार सिंह ऑल राउंडर के रूप में अपनी पहचान बना उत्तर प्रदेश रणजी क्रिकेट टीम में उनके चयन ने खेल प्रेमियों के दिलों में उत्साह भर दिया है। वे परिजनों को बधाई देने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते। टीम में चयन के बाद स्टार कृतज्ञ कुमार सिंह के गांव इंदरपुर छिड़ी में उनके घर पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मालूम हो कि गांव में रहने वाले कृतज्ञ के दादा सूरज कुमार सिंह पूर्व में गांव के प्रधान रह चुके हैं। उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह 35 वाहिनी पीएसी महानगर लखनऊ में मुख्य आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page