अज्ञात वाहन ले उड़ा युवक की जिंदगी

 अज्ञात वाहन ले उड़ा युवक की जिंदगी

खानपुर (गाजीपुर)। खानपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर ईशोपुर के पास बीती देर रात अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के बलुआ थाना के टांडा कला निवासी संतोष कुमार सिंह का पुत्र आशीष कुमार (22) बाइक से औड़िहार रेलवे स्टेशन आ रहा था। इसी दौरान बुधवार की देर रात गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर ईशोपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर परिजनों को दुर्घटना की सूचना देते हुए शव को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां नीतू सिंह सहित अन्य परिजन बिलखने लगे। परिवार के लोग थाना पहुंचे। मृतक के भाई आदर्श सिंह ने बताया कि आशीष सिंह को हिमांचल प्रदेश में प्राइवेट बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर नौकरी मिली थी। वह नौकरी ज्वाइन करने के लिए घर से तैयार होकर अपनी बाइक लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए औड़िहार जा रहा था। रात में पुलिस द्वारा दुर्घटना की सूचना मिली। मृतक आशीष सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया गया। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरु कर दी गई है।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page