और प्रोटोकॉल तोड़ पहुंच गए एलजी मनोज सिन्हा…

 और प्रोटोकॉल तोड़ पहुंच गए एलजी मनोज सिन्हा…

—शायद सरल स्वभाव एलजी मनोज सिन्हा को प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए करता है विवश


गाजीपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा प्रोटोकॉल तोड़ना कोई बात नहीं है। उनका सरल स्वभाव उन्हें प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए विवश करता रहा है। शायद इसी स्वभाव की विवशतावश वह शुक्रवार की रात प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए नगर के मुगलपुरा निवासी व्यवसायी प्रिंस अग्रवाल के घर पहुंच गए।
रात में जैसे ही श्री सिन्हा प्रिंस अग्रवाल के घर पहुंचे, उनके परिवार के लोगों के खुशी का ठिकाना न रहा। वह सरल स्वभाव के धनी उपराज्यपाल को अपने बीच पाकर खुशी से चहक उठे। श्री सिन्हा ने परिवार के लोगों के साथ वक्त बीतेत हुए उनका हाल जाना। उत्साह के बीच परिजनों से साथ फोटो खिंचवाया। एलजी को अपने बीच पाकर खुश प्रिंस अग्रवाल ने बताया कि एलजी मनोज सिन्हा जी का स्नेह-आशीर्वाद हम पर सदा ही रहता है। व्यस्त कार्यक्रमों के बीच उनके द्वारा प्रोटोकॉल को नजरअंदाज करते हुए हमारे परिवार के साथ कुछ वक्त निकालना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरे प्रति उनके इस स्नेह के लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर इस दौरान अनिल अग्रवाल, गप्पू अग्रवाल, राजेश अग्रवाल रिंकू, प्रिंस अग्रवाल, हिमांशु सहित अन्य अन्य लोग मौजूद थे। आपको बता दें कि 2 दिसंबर 2020 को भी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का जनपद में आगमन हुआ था। उनका कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित था। उनका विमान अंधऊ हवाई पट्टी पर उतरना था, इसलिए उनकी एक झलक पाने के लिए वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। जैसे ही वह हवाई पट्टी से वाहन में सवार होकर बाहर निकले थे, उनकी झलक पाने वालों में होड़ मच गई थी। इस दौरान समर्थकों का अपने प्रति स्नेह देख श्री सिन्हा ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपने वाहन को रुकवा दिया था और वाहन से उतरकर लोगों से मिलने-जुलने लगे थे। इससे कुछ देर के लिए सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई थी।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page