बीजेपी नेता किरन सिंह ने किया एलजी का स्वागत

 बीजेपी नेता किरन सिंह ने किया एलजी का स्वागत

गाजीपुर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तीन दिवसीय जनपद प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह अपने शास्त्रीनगर आवास से पैतृक निवास मोहनपुरा मुहम्मदाबाद के लिए निकले। इस दौरान जगह-जगह लोग स्वागत के लिए श्री सिन्हा की राह निहारते रहे। इसी क्रम में जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के रौजा तिराहा पर भाजपा नेता किरन सिंह ने ढोल-नगाड़ा के बीच अपने समर्थकों के साथ श्री सिन्हा का भव्य स्वागत किया।

उन्हें पुष्प गुच्छ के साथ ही स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इसके अलावा तलिया (खालिसपुर) पर रामनरेश कुशवाहा, कठवामोड़ पर धनेश्वर बिंद, संकठा मिश्रा, ओमप्रकाश अकेला, जीता बिंद के साथ ही अन्य स्थानों पर एलजी के स्वागत के लिए लोगों में होड़ मची रही। लोगों ने जोश और उत्साह और गर्व के बीच मनोज सिन्हा का स्वागत किया।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page