लड़की को भगाने वाला फंदे में

 लड़की को भगाने वाला फंदे में

मरदह (गाजीपुर)। मरदह थाना पुलिस ने लड़की के अपहरण को आरोपी को गुरुवार की सुबह नखतपुर गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास दबोच लिया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। लड़की की बरामदगी एवं आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गयी थी। गठित पुलिस टीम में शामिल मटेहूं पुलिस चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने बीते 20 दिसम्बर को लड़की को बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। जबकि आरोपी युवक की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम आज सुबह नखतपुर गांव के पास स्थित पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से नखतपुर गांव निवासी आरोपी सूरज सरोज को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मटेहूं चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद, विक्रम सिंह आदि रहे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page