जिला जज संग डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

 जिला जज संग डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

गाजीपुर। जिला जज ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ सोमवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं को देखते हुए संबंधित से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
जिला जज प्रशांत मिश्र, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने बैरकों की सघन तलाशी ली। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद कैदियों-बंदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में पूछताछ की। मेस में बन रहे भोजन के संबंध में संबंधित जानकारी लेते हुए भोजन की गुणवत्ता का जांच किया। अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए इसके संचालन के संबंध में जेल अधिकारी से बातचीत करते हुए कहा कि सीसीटीवी के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अस्पताल में दवा की उपलब्धता, सैनिटाइजेशन एवं कैदियों का कोविड-19 की जांच के संबंध में जानकारी लीं। उन्होंने सभी को प्रत्येक दशा में मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारियों और कर्मियों में अफरा-तफरी की स्थित रही। निरीक्षण कर अधिकारियों के लौटने के बाद उन्होंने राहत की सास ली।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page