साहित्य चेतना समाज ने आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता

 साहित्य चेतना समाज ने आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में नगर के आदर्श इंटर कालेज में महुआबाग में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। चार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा चार से छः, मध्यम वर्ग में कक्षा सात से नौ, ज्येष्ठ वर्ग में कक्षा दस से बारह एवं वरिष्ठ वर्ग में स्नातक व इससे ऊपर के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

दो खंडों में आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रथम खंड में सामने रखी गई वस्तु का चित्र पेंसिल से बनाकर उसे सजाना एवं द्वितीय खंड में दिए गए विषय का चित्र बनाकर उसे रंगों से सजाना था। कनिष्ठ वर्ग के लिए ‘आओ स्कूल चलें’, मध्यम वर्ग के लिए ‘पढ़ें बेटियां-बढ़ें बेटियां’, ज्येष्ठ वर्ग के लिए ‘अनेकता में एकता-भारत की विशेषता’ एवं वरिष्ठ वर्ग के लिए ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ विषय दिया गया था। चयनित प्रतिभागियों को संस्था के सैंतीसवें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव-2022) में स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर आशुतोष पाण्डेय, आनन्द प्रकाश अग्रवाल, अनुश्री, माया नायर, रागिनी तिवारी, अमर नाथ तिवारी अमर, डा. रविनन्दन वर्मा, प्रभाकर त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page