घेरेबंदी कर लुटेरो को दबोचा, लूट की बाइक बरामद

 घेरेबंदी कर लुटेरो को दबोचा, लूट की बाइक बरामद

गाजीपुर। कासिमाबाद पुलिस, क्राइम ब्रांच टीम और बरेसर थाना पुलिस ने शनिवार की रात वेदबिहारी पोखरा (भड़सर तिराहा) के पास से घेरेबंदी कर एक लुटेरों को दबोचा। उसके पास लूट की बाइक और रुपया बरामद किया। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
मालूम हो कि बीते 21 अक्तूबर को बरेसर थाना क्षेत्र के दिलशादपुर पेट्रोप के पास चार लुटेरे एक व्यक्ति को घायल कर बाइक, रुपया एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित द्वारा मामले की तहरीर दी गई थी। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। शनिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली की एक लुटेरा बाइक से भड़सर तिराही की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर कासिमाबाद, बरेसर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मौके के लिए रवाना हो गई। वेदबिहारी पोखरा (भड़सर तिराहा) के पास घेरेबंदी कर लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि फंदे में आया लुटेरा मऊ जनपद के लहधरपुर थाना के मोहवा मोड़ निवासी अनूप विश्वकर्मा है। उसके कब्जे से लूट की बाइक और 620 रुपया नकदी बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में अपने साथियों के लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके खिलाफ कासिमाबाद, बरेसर, बलिया और मऊ में आपराधिक मामले दर्ज है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कासिमाबाद थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, प्रभारी स्वाट टीम राकेश सिंह और बरेसर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह मय टीम शामिल रहे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page