
गाजीपुर।माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। शहर के लूदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा गंगा मौर्य ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। गंगा मौर्य कुल 96.83 प्रतिशत अंक लाने में सफल रही है। लूदर्स कॉन्वेंट की ही हाईस्कूल की छात्रा रुक्मिणी यादव ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई है।

लूदर्स कानवेंट बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सिस्टर मर्सी कूटी जोसेफ ने छात्रा के टाप करने व शत प्रतिशत परिणाम आने पर छात्राओं को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिया। कानवेंट के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं गंगा के साथ अपनी फोटो भी खिचवा रहीं थीं। सलेमपुर बघाई के एससीएसए इंटर कालेज के हाईस्कूल की छात्रा अनीता यादव ने प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाने में सफल रही है।अनीता ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवें स्थान प्राप्त किया है। मेधावी छात्राओं ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे माता पिता शिक्षकों का सहयोग और निरंतरता के साथ मेहनत रहा।




