Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ईट भट्टे के पास खेल रहे 6 बच्चें गायब

जमानियां गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के डेढगावां निवासी ओम प्रकाश बनवासी ने शुक्रवार को कोतवाली में छह बच्चों के लापता होने की तहरीर दिया है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि डेढगांवा निवासी मन्नू राय उर्फ मानवेंद्र कुमार राय के उमरगंज स्थित ईट भट्ठा श्री बजरंग ईंट उद्योग पर एक साल से ईट पाथने का कार्य कर रहे है। वहीं परिवार व बच्चो के साथ भट्टे के पास झोपड़ी में रहते है। 22 अप्रैल की शाम को परिवार के साथ ईट पाथने का कार्य कर रहे थे । शाम को पुत्री अतवारी (13), अर्जुन ( 12)  रोशन ( 9) वर्ष तथा पडोस के ही झगडू की लड़की लक्ष्मीना( 6) वर्ष व सुदर्शन की लड़की बेबी (6) तथा अमित बनवासी (10 ) एक साथ खेल रहे थे । इसके बाद भट्टे से काम निपटा कर अपनी झोपड़ी पर पहुँचे तो देखा सारे बच्चे भट्टे पर नहीं दिखाई दिये। ।काफी तलाश करने के बाद भी बच्चों का कहीं पता नहीं चला। इस संबंध में कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।जल्द ही सभी बच्चों को बरामद कर लिया जायेगा।

Popular Articles