Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

प्रधान संगठन ने निकाला कैंडल मार्च

गाजीपुर । सदर ब्लाक में प्रधान संगठन, ब्लॉक प्रमुख,बीडीओ और कर्मचारियों ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदर ब्लॉक प्रमुख राजदेव यादव ने कहा कि शुक्रवार को पहलगाम में हुआ कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला एक नृशंस और अमानवीय कृत्य है। उन्होंने निर्दोष पर्यटकों पर हुए इस हमले को अक्षम्य बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष नगेंद्र यादव जोगी ने कहा कि पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंकवाद की जननी है। जिस तरह से पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है। जो टूरिस्ट कश्मीर को जन्नत समझते हैं और वहां घूमने गए थे उन पर कायराना हमला किया गया है। विकास खंड अधिकारी रामकृपाल यादव ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो कायराना हरकत आतंकवादियों ने की है । निहत्थे पर क्यों वार करते हो लड़ना ही है तो हमारी सेना से लड़ो। ब्लॉक अध्यक्ष रामज्ञान यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियों ने जो कायरता पूर्ण हरकत की है उसकी हम घोर निंदा करते हैं तथा मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आतंकवादियों का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी को भी यह पता चले की ऐसे लोगों का अंजाम क्या होता है। कैंडल मार्च में मंडल अध्यक्ष भयंकर यादव , जवाहिर बिंद , जर्नादन यादव , राजेश यादव , लाल बहादुर यादव , पप्पू कुशवाहा , ग्राम विकास अधिकारी रमेश राम टीए संजय शर्मा , एडीओ एसवी प्रभात गौड़ , दरोगा यादव , अभिमन्यु यादव ,अच्छे यादव , सुनील कुमार , संजय राय , रमेश यादव , मोहन यादव ,अजित यादव , संजय राम , मुहम्मद अयूब अंसारी , रवींद्र सिंह , श्रवण यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Popular Articles