Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

कठवामोड मोड़ गाजीपुर।नोनहरा थाना क्षेत्र चौरई मोड़ के पास 21 अप्रैल को चोरों ने एक मकान का ताला ताड़कर बीस हजार रुपये नकद तथा हजारों के जेवरात उठा ले गये।इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया गया है। बताया जाता है कि खालिसपुर गांव निवासी बबलू सिंह उर्फ चंद्रभान सिंह चौरई मोड़ के पास एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के बगल में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। 21 अप्रैल को परिवार के साथ शादी समारोह में अपने ससुराल रसड़ा गये थे।इसी बीच रात में चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अंदर दरवाजे में लगे तालों और गोदरेज के अलमारी को तोड़कर बीस हजार रुपये नकद तथा सोने के जेवरात उठा ले गये। सुबह जब आस पास के लोगो ने देखा कि दरवाजा खुला है। इसकी सूचना उनके छोटे भाई को दिया। छोटे भाई चंदन मौके पर पहुंच कर देखा तो ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सब सामान बिखरा हुआ था। छोटे भाई ने इसकी सूचना चंद्रभान सिंह को बताया। जानकारी होते ही परिवारके लोग वहां पहुंच गये। देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और कीमती सामान गायब है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचचना मिलते ही कठवामोड पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और वहां लगे सीसीटीवी देखा तो उसमें चार की संख्या में चोर दिखाई दिए। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है।

Popular Articles