Thursday, July 2, 2026

Top 5 This Week

spot_img

129 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान

गाजीपुर। संत निरंकारी सत्संग भवन देवकठिया जंगीपुर में गुरुवार को निरंकारी बाबा गुरूबचन सिंह के बलिदान दिवस पर 129 निरंकारी भक्तों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ बाल किशोर न्यायायिक बोर्ड के सदस्य नीरज कुमार मानव ने फीता काटकर किया। इसके बाद ब्रांच के मुखी सुबेदार यादव ने सुमिरन कराया। रक्तदान शिविर के बाद मानव एकता दिवस कार्यक्रम के तहत सत्संग का आयोजन किया गया। संत रामबचन ने कहा कि निरंकारी मिशन का संदेश है कि रक्त नालियों में नहीं बल्कि इंसान की नाड़ियों में बहना चाहिए। रक्तदान करने वालों में क्षेत्रीय संचालक शिवचंद राम, ब्रांच मुखी सुबेदार यादव, मुकेश कुमार, सुंदर लाल,निर्मला प्रजापति, राम पलट राम, धर्मेंद्र कुमार, पूनम देवी, सुनीता, चिकित्सको की टीम में डा. केके.,  डा. साकेत सिंह, डा. बृजेश शर्मा, डा. सीता राम, डा. पवन आदि रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संचालक शिवचंद राम, फौजदार यादव, दूधनाथ राम, हवलदार, कन्हैया, सुंदर लाल, अश्वनी कुमार, आदि मौजूद रहे।

Popular Articles