Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने पत्रक सौपा

गाजीपुर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष क्रान्त सिह सूर्यवंशी के आवाहन पर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव व मनिहारी ब्लाक अध्यक्ष जेपी यादव के नेतृत्व में 25 अप्रैल को सरजू पार्क में पुरानी पेशन बहाली को लेकर सदर एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। जेपी यादव ने कहा कि यूपीएस में कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। ऐसे प्राविधान किये गये है जो एनपीएस और ओपीएस में नही है। 25 वर्ष की सेवा काल पर पेंशन का जो प्राविधान निर्धारित किया है उसका कोई आधार स्पष्ट नही किया गया है। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि 7वें पे कमीशन में पैशन के न्यूनतम सेवा में 20 वर्ष रखा गया था । न्यूनतम दस‌ हजार रुपए पेंशन का कोई भी आधार वर्तमान में मंहगाई को ध्यान में रखते हुए निर्धारित करना सेवानिवृत्त या अधिवर्षता से पूर्व परिवारिक पेंशन के लिए किसी भी नियमावली का कोई भी प्रावधान उपलब्ध नहीं है। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। ज्ञापन देने में वालों में सुनीता यादव, पूर्णिमा देवी, ईश्वर यादव, उपेन्द्र यादव, अरविंद कुमार,आलोक चौबे,पुष्पा देवी,राम प्रवेश राम,उदय प्रताप, हंसराज, पंकज यादव,अजय कुशवाहा , अखिलेश कुमार,बेबी,मीरा,सुमित्रा देवी, सुरेश यादव, राजेश यादव, नन्द लाल विन्द , धन्नजय बिन्द ,राकेश मोहन, अंजनी यादव, अनिल, सिंहासन राम ,राजन सिंह एवे विशाल कुमार आदि मौजूद रहे ।

Popular Articles