
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में ई–रिक्शा के सत्यापन के साथ ही नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नगर को चार ब्लॉको में बांटा गया है। अब इसी के तहत नगर की सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ सकेंगे। विभाजन इस प्रकार है- ब्लॉक ए (लाल रंग) जिसका रूट लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, खोवामण्डी से रौजा तक होगा। संख्या कुल-779, ब्लॉक बी (नीला रंग), जिसका रूट लंका से सैनिक चौराहा, महराजगंज क्रासिंग से महराजगंज तक। कुल संख्या 173, ब्लॉक सी (हरा रंग) जिसका रूट लंका से पुलिस ऑफिस, अफिम फैक्ट्री, महुआबाग, मिश्र बाजार से चीतनाथ तक। कुल 316। ये ई-रिक्शा लंका से विशेश्वरगंज की तरफ नहीं आ सकते, लेकिन विशेश्वरगंज से लंका की तरफ आ सकते है। ब्लॉक डी (पीला रंग) लंका से सांसद तिराहा, सिंचाई विभाग, विकास भवन, पी.जी. कालेज चौराहा से आदर्श बाजार तक। कुल-350 सत्यापन किया गया है। नगर क्षेत्र में अब तक कुल 1618 ई-रिक्शा का सत्यापन व कोडिंग किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि इस व्यवस्था से न सिर्फ नगरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि इनके सत्यापन से पुलिस के पास इनकी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी। जिससे भविष्य किसी भी असहज स्थिति में इनकी पहचान तत्काल की जा सकती है। एसपी डा. ईरज राजा ने कहा कि अपने रूट से अन्य रूट पर चलने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मरीज या रिजर्व ले जा रहे ई-रिक्शा पर रिजर्व अथवा मरीज लिखना अनिवार्य है।




