
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पहलगाम में क्रूर आतंकियों द्वारा निर्दोष,निरीह जनता के नृशंस हत्या के विरोध में इं सुरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर शोक सभा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। केंडिल मार्च में पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ने घटना की घोर निंदा करते हुए सरकार से कठोरतम कार्रवाई करने की अपील की ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति न हो सके। कर्मचारियों ने घटना की निंदा करते हुए इसकी पुनरावृत्ति न होने के लिए सरकार से आतंकियों के खिलाफ शख्त से शख्त कार्रवाई करने की अपील किया ।कैंडिल मार्च में बैजनाथ तिवारी, सुभाष सिंह,अरुण सिंह,मनोज यादव, इंदु शेखर मिश्रा, अंतू गुप्ता, भास्कर दूबे, वंशराज सिंह यादव सेवानिवृत्ति शिक्षक संगठन अध्यक्ष इंजीनियर बलिराम साहनी, इंजीनियर धीरेंद्र बहादुर, इंजीनियर रोहित शर्मा, इंजीनियर निरंजन कुमार इंजीनियर परमानंद, मनोज कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, अरविंद सिंह, हरिनारायण, अनूप दुबे, इंजीनियर कुमारी निधि, नंदलाल यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारीगण कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण सिंह, जनपद अध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप, जिलामंत्री बैजनाथ तिवारी, इंजीनियर एसपी सिंह आदि कर्मचारी रहे।




