Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बेल से भरी पिकअप पलटी

मरदह (गाजीपुर)। थाना के कंसहरी गांव के सामने फोरलेन पर गुरुवार को बेल से लदा पिकअप अनियन्त्रित होकर पलटा गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गये। मालूम हो कि वाराणसी- गोरखपुर फ़ोरलेन मार्ग पर थाना के कंसहरी गाँव के सामने वृहस्पतिवार की सुबह गोरखपुर की तरफ जा रहा सिरफल (बेल) लदा पिकअप के चालक को नीद आने से अनियन्त्रित होकर पलट गयी।पिकप पलटने से उस पर लदा सब सिरफल सड़क किनारे नाले में गिर गया। इस घटना में ग्राम डुफरा नादिरा थाना बभनी सोनभद्र निवासी चालक अवधेश कुमार ने बताया कि अपने भाई अभिषेक कुमार के साथ अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ से सिरफल लेकर गोरखपुर फलमंडी मंडी जा रहा था।नींद की झपकी आने से अनियन्त्रित होकर बीच सड़क डिवाइडर से टकराते हुए नाले के उपर पलट गया। दुर्घटना में दोनो पिकअप सवार चोटिल हो गए। दोनों का उपचार सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Popular Articles