
गाजीपुर। पहलगाम में 27 टूरिस्टों के निर्मम हत्या को लेकर के अधिकारी व कर्मचारियों ने विकास भवन के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया ।जिसमें परियोजना निदेशक राजेश यादव ने कहा कि आतंकवादियों की कोई जात नहीं होती है। पहलगाम में 27 टूरिस्टों की हत्या किया जाना निंदनीय है। जिससे हर समाज के लोग पीड़ित है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने मृत 27 टूरिस्टो के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश में पहली बार हुआ है कि किसी भी आतंकी संगठनों द्वारा धर्म पूंछ कर हत्या किया है। जिससे सभी प्रबुद्ध समाज के लोग मर्माहत है,व जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग किया कि सैनिकों को पूरी तरह से छूट प्रदान करें। जिससे पाक अधिकृत कश्मीर को अपने सीमा क्षेत्र में लिया जा सके। यही हमारे देश के लोगों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जिससे आतंकवाद का खात्मा किया जा सके । उन्होंने लोगों से अपील भी किया के कश्मीर जैसे स्थान पर जाना बंद कर दें। जहां एक कट्टरपंथी समाज द्वारा धर्म पूछ करके हत्या किया जाता है। हमारे ही धन से उनका जिवकोपार्जन चलता है। हमारे ही लोगों का खत्मा किया जाता है। श्रद्धांजलि सभा में महेंद्र यादव, जसवंत राव , अनिल कुमार,भीमराव प्रसाद,रामकृपाल यादव सदर,मांधाता सिंह,केदार सोनकर, जितेंद्र सिंह ,अबू बकर,हसन,आमिर अली ,बृजेश यादव, मनोज,अमित वर्मा, बबुआ यादव,राजेश श्रीवास्तव,गोविंद श्रीवास्तव,संजय गुप्ता,संजय यादव ,सतीश यादव,अमित कुमार,आलोक श्रीवास्तव, संजय,विनोद यादव, अभिषेक ,प्रशांत,अजय मिश्रा, शमशेर बहादुर सिंह, राजेश यादव, मनोज यादव,सुशील गुप्ता,सहित सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।




