Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिया से टकराकर कार नहर में गिरी, महिला की मौत

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार क्षेत्र के नईबाजार देवैथा मोड़ के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर नहर में गिर गई। जिससे कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला की दिलदारनगर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेवराई क्षेत्र के बहुआरा गांव के रहने   इमरान वारिस इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। वह मंगलवार की हुंडई कार से अपनी पत्नी नाजरीन, (65) ,मां अफसरी, भाई अकलाम को लेकर मनियां गांव स्थित किसी रिश्तेदार के यहां जनाजे में मिट्टी देने गए थे। रात में ही कार चलाकर देवैथा नईबाजार मार्ग होते हुए वापस प्रयागराज लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात नई बाजार नहर मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर पुलिया से टकरा कर सूखे नहर में गिर गई। इस घटना में कार सवार चारों लोग घायल हो गए।   अधिवक्ता इमरान की मां अफसरी की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिलदारनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज अन्य किसी अस्पताल में चल रहा है। रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दिलदारनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Popular Articles