
गाजीपुर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष क्रान्ति सिंह के आवाहन पर चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर काली पट्टी बांधकर विभिन्न कार्यालयों में विरोध किया गया। यूपीएस नहीं ओपीएस चाहिए। इसको लेकर कर्मचारियों में सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जबतक ओपीएस नहीं मिलेगा तब तक हमलोग शांत नहीं बैठने वाले है। लगातार लड़ाई चलती रहेगी । विकासखंड सदर में काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने यूपीएस का विरोध किया। सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जेपी यादव ने कहा कि छह माह पहले दिल्ली के जंतर मंतर में ओपीएस को लेकर आंदोलन किया गया था । राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी व मनिहारी ब्लाक अध्यक्ष जेपी सहित कर्मचारियों ने समर्थन किया। भ्रमण में सहायक विकास अधिकारी शिव प्रकाश त्रिपाठी ,ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष सूर्यभान राय, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बलिंदर त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष राकेश यादव, जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर यादव, जिला मंत्री उपेंद्र , ब्लॉक अध्यक्ष सदर सुरेश भाई ,आलोक चौबे ब्लॉक मंत्री सदर अरविंद अजय , दिनेश, वीरेंद्र, भ्रमण टीम में धर्मेंद्र यादव, उपेन्द्र यादव, नवीन कुमार,आलोक चौबे, सुरेश यादव, अरविंद भारद्वाज, धनंजय बिन्द आदि उपस्थित रहे।




