Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कुछ ही मिनट में पुलिस ने ढूंढ निकाला रुपयों से भरा बैग

गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस अपनी सक्रियता से आएदिन लोगों की वाहवाही लूटते हुए जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ा रही है। आपरेशन त्रिनेत्र के माध्यम से लगे सीसीटीवी कैमरों एवं ई-रिक्शा- टोटो की कोडिंग के माध्यम से सत्यापन प्रणाली का सकारात्मक परिणाम दिखा। पुलिस ने कुछ ही मिनट में ई-रिक्शा में छूटा महिला का रुपयों से भरा बैग और मोबाइल को बरामद करते हुए महिला को सुर्पूद किया।सोमवार की देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र प्रसाद को सूचना मिली कि एक महिला का पर्स, मोबाइल और 5000 रुपयों से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया है। उन्होने तत्काल इस घटना से उपनिरीक्षक राज कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी और यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी को अवगत कराया। जानकारी होते ही पुलिस सम्पूर्ण विवरण, मोबाइल की लोकेशन प्राप्त करते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित मार्गो पर त्रिनेत्र के माध्यम से लगे सीसी कैमरों एवं ई-रिक्शा पर वर्तमान में प्रचलित कोडिंग प्रणाली के माध्यम से सत्यापित कर ई-रिक्शा की पहचान की गई। पुलिस ने 30 मिनट के अन्दर ही महिला का बैग, दो मोबाइल व 5000 रुपये  बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को उसका बैग सुपुर्द किया। अपना पर्स, मोबाइल और रुपये सकुशल पाकर महिला का चेहरा खुशी से खिल उठा। उसने पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले एक बच्चा स्कूल से घर नहीं पहुंचा था। इससे चिंतित परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा था।

Popular Articles