Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डंडे से पीटकर अधेड़ की हत्या

दुबिहां (गाजीपुर) ।करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के डेहमा गांव में सोमवार की रात कमरे में सो रहे जयप्रकाश गौड उर्फ उतील (50) की बांस के डंडे से पीटकर हत्या कर दी गयी है। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि डेहमा गांव निवासी जयप्रकाश गौड उर्फ उतील रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर अहाते में मिट्टी से बने घर मे सो रहे थे। देर रात किसी ने बांस के डंडे से पीटकर हत्या कर दिया। सुबह जब परिजन अहाते में उसे जगाने गये तो देखा कि कमरे में चारपायी पर खुन से लथपथ पडा हुआ था। शव देखते ही परिजनो की चीख पुकार होने लगी और देखते ही देखते दरवाजे पर ग्रामीणो की भीड लग गयी। परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने वहां पड़ी आला कत्ल बांस का डंडा बरामद कर शव को कब्जे मे ले लिया।इस मामले में मृतक के बडे भाई दद्दन गोंड ने गाँव के ही चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। इस सम्बंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश चंद कौशीक ने बताया की तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया जा रहा है।

Popular Articles