
गाजीपुर। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एवं शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरजू पांडेय पार्क में करना प्रदर्शन किया गया। धरना में शिक्षक महासंघ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, विशिष्ट बीटी सी,पीडीडब्लूडी मिनी,सहित दर्जनों कर्मचारी शिक्षक संगठनों ने आन्दोलन को फाइनेंशियल बिल में 2025 के माध्यम से पेंशनर नियमों में संशोधन तत्काल निरस्त करने,केंद्रीय आठवें वेतन आयोग की गठन की कार्यवाही पूर्ण कर सेवानिवृत कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण की तिथि से सिद्धांत में समानता रखने,पेंशनरों को पेंशन राहत भत्ता महंगाई भत्ता की तिथि से भुगतान करने,देश में एनपीएस, यूपीएस की व्यवस्था के स्थान पर कर्मचारियों शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था मूल रूप से बहाल करने,पेंशन के राशिकरण की हो रही कटौती 15 वर्ष के स्थान पर दस वर्ष करने आदि प्रमुख मांग किया हैं। आंदोलन के समर्थन में विभिन्न संगठनों उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ,

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आदि ने भाग लिया। धरना के दौरान पत्रक लेने जब कोई जिम्मेदार अधिकारी वहां नहीं पहुंचा तो कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया। कर्मचारी नाराज होकर पुलिस कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गये। जिससे यातायात बाधित हो गया। इसके बाद मौके पर जिम्मेदार अधिकारी पहुंचकर पत्रक लिये। धरना में जनार्दन सिंह,जितेंद्र यादव,इसरार अहमद सिद्दकी ,ओम प्रकाश यादव,चौधरी दिनेश चन्द्र राय,रामानुज सिंह,सुरेन्द्र कुमार सिंह यादव,जितेंद्र यादव,माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित राय,मंत्री शैलेन्द्र यादव,भगवती तिवारी,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इ सुरेन्द्र प्रताप यादव,मंत्री बैजनाथ तिवारी, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बोलेंदु त्रिपाठी, सफाई कर्मचारी नेता जयप्रकाश यादव, यप्रकाश पाण्डेय,नारायण उपाध्याय, डी एन राय, बाल कृष्ण यादव,उग्रसेन सिंह, डा पी एन सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि कर्मचारी रहे।




