Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

15 दिन के आश्वासन पर धरना समाप्त

जंगीपुर (गाजीपुर)। नगर पंचायत में सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ व्यापारियों ने जूलूस निकाला। जुलूस नगर के रोडवेज बस स्टैंड से शुरू होकर गांधी आश्रम मोड, यादव मोड यूनियन बैंक मोड़ मंडी समिति होते हुए उप विद्युत खंड कार्यालय पर पहुंचा। पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता के नेतृत्व में बिज़ली विभाग के अवर अभियंता महबुब अली के कार्य प्रणाली से नाराज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जंगीपुर उपखण्ड कार्यालय पर चार घंटे तक प्रदर्शन किया। अवर अभियंता महबूब अली पर भ्रष्टाचार और उपभोक्ताओं के शोषण का आरोप लगाते हुए भीषण तपती गर्मी में धरना पर बैठे रहे।  जुलूस का भीड़ देख बिजली विभाग के अधिकारी कार्यालय के अंदर से दरवाजा बंद कर दिए। प्रदर्शनकारियों ने फर्जी बिल, अवैध वसूली और झोपड़ी में रहने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने जैसे मामलों को लेकर नाराजगी जताई।

ट्रांसफार्मर व कनेक्शन में अनियमितता और लाइनमैनों की लापरवाही पर भी व्यापारियों का आक्रोश फूटा। प्रदर्शन के दौरान स्थल पर किसी जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने से नाराज व्यापारी भरत शर्मा  ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश किया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल का डब्बा छीन लिया। जिससे प्रदर्शनकारीयो और पुलिस के बीच तीखी नोक झोक हुई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। जानकारी मिलते ही एसडीएम मनोज पाठक, सीओ शेखर सेंगर व अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह वहां पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जेईं को तत्काल हटाये जाने की माँग करने लगे।अधिशासी अभियंता ने जांच के लिए दो टीमों के गठन की घोषणा की और 15 दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शन में रामजी वर्मा, अमित गुप्ता, आलोक गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, अंकित गुप्ता, द्वारका गुप्ता, श्रवण मद्धेशिया तथा नंदलाल कश्यप सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles