Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मांगों को लेकर पेंशनरों का धरना 22 को

गाजीपुर। सेवा निवृत कर्मचारी पेंशनर्स एवं शिक्षक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर राष्ट्र व्यापी आन्दोलन के क्रम में सरजू पाण्डेय पार्क में 22 अप्रैल को धरना प्रदर्शन कर पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधान मंत्री , मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा जाएगा। आन्दोलन की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक कर आन्दोलन की सफलता की रणनीति को अन्तिम रूप दिया गया।कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने समस्त सेवानिवृत, सेवा रत कर्मचारी शिक्षक संगठनों से आपसी मतभेद भुलाकर आन्दोलन को सफल बनाने की अपील की ,जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने बताया कि आन्दोलन को देश प्रदेश एवं स्थानीय स्तर पर अनेकों कर्मचारी शिक्षक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। बैठक में डा पी एन सिंह,अशोक कुमार,सुभाष चंद्र राय, बालकृष्ण यादव , डीएन राय, चंद्रिका यादव,राजदेव यादव, सूर्यकान्त कुमार, बृजेश यादव डा सुग्रीव सिंह, अनूप सिन्हा, उग्रसेन सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Popular Articles