
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में 21 अप्रैल से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक-परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं आरंभ होने जा रही हैं। इसे लेकर प्राचार्य प्रो. वीके राय ने कालेज सभागार एक बैठक कर परीक्षा संचालन की रूपरेखा प्रस्तुत की और शिक्षकों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। परीक्षा केंद्र की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए। प्राचार्य ने कहा कि सभी शिक्षकों को निर्धारित समय पर परीक्षा कक्ष में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने में सहयोग बनाए रखें। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।




