
सेवराई (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के खुदरा गदाईपुर गांव में हौसला बुलन्द चोरों ने एक चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। पीड़ित ने गहमर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।सेवराई तहसील क्षेत्र के खुदरा गदाईपुर निवासी पीड़ित नर्वदेश्वर उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने अपने अहाते में गेहूं से भरा ट्रॉली सहित ट्रैक्टर खड़ा किया था। परिवार के लोग खाना खाकर सोने चले गए। इसी बीच देर रात चोरों ने अहाते का ताला तोड़कर गेहूं सहित ट्रेक्टर उठा ले गये। जिसमें करीब 26 कुंतल गेहूं था। सुबह परिवार के लोग जागे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस संबंध में गहमर कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




