Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मनबढ़ युवकों की पिटाई से व्यापारी घायल

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ता व युवा व्यवसाई महाजनटोली निवासी मनीष कुमार भोलू को गुरुवार की देर रात मनबढ़ युवकों ने राड से मारपीट कर घायल कर दिया। उसके सिर पर गम्भीर चोट आई। मारपीट कर युवक फरार हो गये। पीड़ित के अनुसार नगर के रायगंज मुहल्ले के कुछ मनबढ़ युवक राह चलती युवतियों के साथ छींटाकशी करते थे। जिस पर गुरुवार को वह अपने एक साथी के साथ उक्त मनबढ़ युवकों को समझाने पहुंचे। इस दौरान मनबढ़ों ने लोहे के रॉड से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर जब तक मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर वहां से फरार हो गये थे। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में एक नामजद के साथ कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई। इस सम्बंध में शहर कोतवाल दीनदयाल ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें दबोच लिया जायेगा। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी उर्फगुडु केशरी ने कहा कि एक युवा व्यापारी पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें हमारा संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के अंदर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन लामबंद होकर एसपी डा. ईरज राजा से मिलेगा।

Popular Articles