Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

शिकायतों का निस्तारण अधिकारी मौके पर जाकर करें

जमानियां (गाजीपुर)।सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियां में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमे 53 शिकायत प्राप्त हुए और मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार 289 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 27 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 20 प्रार्थना  प्राप्त हुए। जिसमें 03 का निस्तारण किया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से 03 का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 41 शिकायत प्राप्त हुये। जिसमें मौके पर 05 का निस्तारण किया गया।  तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 51 शिकायत प्राप्त हुए। 04 का पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायतों में मौके पर 01 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 प्रार्थना में 06 का निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एसडीएम ज्योति चौरसिया, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, सीओ रामकृष्ण तिवारी, बीडीओ बृजेश कुमार अस्थाना, अधिशासी अभियंता गोपी चंद सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Popular Articles