
भांवरकोल (गाजीपुर) ।थाना क्षेत्र के मसोन गांव में अंबेडकर मूर्ति स्थापित करने की शिकायत मिलने पर शनिवार को उप जिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, तहसीलदार राम जी, नायब तहसीलदार भगवान पांडेय,थानाध्यक्ष संतोष राय राजस्व टीम के मौके पर पहुंचकर मूर्ति स्थापित करने से रोक दिया। बताया जाता है कि मसोन गांव में दलित समुदाय के कुछ असामाजिक युवक डा.आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी में थे ।जिस जमीन में मूर्ति लगाने की तैयारी कर रहे थे इसमें अन्य लोगों की भी जमीन है। उसमें कुछ बस्तियां भी बसी है। इस वजह से कुछ लोगों ने विरोध जताया। नायब तहसीलदार भगवान पांडेय ने बताया कि मौजा मसोन मैं स्थित आराजी नंबर 182 रकबा 655 एअर जिसमें से 379 एअर अंबेडकर पार्क के नाम से सरकारी अभिलेख में दर्ज। उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम द्वारा सीमांकन का कार्य किया जा रहा था।पुलिस और तहसील प्रशासन ने मूर्ति को स्थापित करने पर रोक दिया। एसडीएम हर्षिता तिवारी ने कहा कि बिना परमिशन मूर्ति स्थापित बिल्कुल नही होगी। उन्होंने चेतावनी दी की जब तक अंबेडकर पार्क की जमींन निकल नही जाती कोई भी मूर्ति स्थापित करेगा। अगर ऐसा किया गया तो कानूनी कार्रवाई किया जएगा। तहसीलदार भगवान पांडेय लोगों को समझाया गया कि बिना परमिशन वह मूर्ति नहीं रखेंगे और नहीं कोई भी विवाद करेंगे। इस मौके पर तहसीलदार राम जी, थानाध्यक्ष भांवरकोल संतोष कुमार राय, थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर वीरेंद्र कुमार बरवार तथा राजस्व टीम मौके पर मौजूद है।




