
जमानियां (गाजीपुर) । क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी बुधवार को सड़क पर उतर स्कूली छात्राओं को यातायात नियम के प्रति जागरूक किया। बगैर हेलमेट के बाईक चालकों को भी रोककर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होने कहां कि यातायात नियमों की अनदेखी जिंदगी पर भारी पड़ जाती है।इसलिए यातायात नियमों का पालन सड़क पर सुरक्षित यात्रा करें।वही तीन सवार दो बाईकों का चालान भी किया।क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एनएच 24 स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास निजी स्कूल बस को रोके। उसमें सवार होकर में बस चालक से बसों में लगाए जाने वाला सुरक्षा उपकरणों, वाहन के कागजात, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, बच्चों के बैठने की सीट क्षमता व संख्या आदि की जानकारी ली। बस में बैठे बच्चों से उनकी समस्याओं को पूछा। सुरक्षा के दृष्टिगत सख्त निर्देश देते हुए यातायात नियमों का पालन करने को कहा। वाहन चेकिंग अभियान से बाइक चालकों में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं से वार्ता किया और उन्हें मिशन शक्ति की जानकारी देकर महत्वपूर्ण आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी।




