
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत की ओर से गेल इंडिया लिमिटेड के सामाजिक दायित्व निधि द्वारा जिले में 36 स्थानें पर करीब दो करोड़ की लागत से ओपन जिम का निर्माण कराया जा रहा है। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने सनबीम स्कूल महराजगंज और धाना सागर पोखरे पर नवनिर्मित ओपेन जिम का उद्घाटन किया। उन्होने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। व्यायाम करने से व्यक्ति निःरोग रहता है । उन्होने कहा कि हमारे पहल पर सीएसआर के तहत ओपेन जिम का निर्माण कराया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार बच्चो के खेलकूद के प्रति ध्यान दे रही है। खेल-कूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है । स्वास्थ्य मनुष्य के लिए उसके पूरे जीवनकाल में सबसे बड़ी संपत्ति होती है। जिले में 36 स्थानों पर छावनी लाइन , हेतिमपुर , महाराजगंज , शिकारपुर , पिपरही , कठही , मुड़रभा, अन्धोखर, मीरनपुर सक्का, डण्डापुर, सुजनीपुर, गोड़ा, अकराव , आलमपुर, औरंगाबाद, किशोहरी, सराय शरीफ़, चिलार, देवसिहा, महमूदपुर हथिनी , लालपुर, धरीखुर्द , गोला , कुस्मही कला इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर ओपेन जिम लगाया जा रहा है। खेल – कूद में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए यह जिम अधिक उपयोगी साबित होगा । इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, सनबीम स्कूल के प्रबंधक केपी सिंह, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ,ग्राम प्रधान नन्दू प्रताप, दीनानाथ पासी , मुरली कुशवाहा , जोगिंदर बिन्द, ओमप्रकाश बलवंत, राजेश बिन्द, रंजित कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे ।




