Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

गाज़ीपुर। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की ओर से गांधी परिवार के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने सरजू पांडेय पार्क में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम आशुतोष को सौंपा। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा “जब-जब मोदी डरता है ईडी को आगे करता है” सुनील राम ने कहा कि पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सरकार की विपक्ष के खिलाफ बदले की भावना की कोई सीमा नहीं है। सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ राजनीति से प्रेरित और मनगढ़ंत नेशनल हेराल्ड मामले का इस्तेमाल कर कार्रवाई की जा रही है। जिसका हम सड़क से सदन तक विरोध कर रहे हैं, इसे तत्काल समाप्त किया जाए। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि ईडी द्वारा कराई गई ये कार्रवाई मोदी और गृह मंत्री की हताशा को दर्शाता है, जो लोगों की चिंताओं को दूर करने में विफल रहे हैं और लगातार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदेश सचिव आनंद राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ मारकंडेय सिंह ने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए खून बहाया है और इस देश के लिए अच्छा और सबका हित सोचने वालों से ये सरकार डर गई है। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, प्रदर्शन के दौरान जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, राघवेंद्र, महबूब निशा, हामिद अली, राम नगीना पांडेय, सतीश उपाध्याय, दिव्यांशु पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, साजिद खान, मोहम्मद राशिद, आलोक यादव, संजय गुप्ता, रूद्रेश निगम, सदानंद गुप्ता, राजेश उपाध्याय, शशि भूषण राय, सदानंद गुप्ता, रईस अहमद, सुधांशु तिवारी, अनुराग पांडेय, अमरनाथ दुबे, मोहम्मद आसिफ, देवेंद्र सिंह, संजय गौतम, आदि लोग मौजूद रहे।

Popular Articles