Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नाराज

गाजीपुर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने 11 अप्रैल को विभिन्न मांगों को लेकर सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि पत्रक में स्कूलों द्वारा हर साल नए सत्र में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने और स्कूलों से सेट दुकानों से कॉपी, किताब और यूनिफॉर्म खरीदने की बाध्यता को समाप्त करने, और पेट्रोलियम पदार्थों के साथ रसोई गैस को सस्ता करने की मांग को लेकर सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। जिसे सरकार हर बार कह कर नहीं कर पाती,।उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदा से किसानों के हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा दिया जाए। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि हर साल स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर सरकार तत्काल प्रभाव से रोक लगाए और रसोई गैस सस्ता करे। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि स्कूलों द्वारा सेट दुकानों से कॉपी किताब खरीद पर रोक लगाई जाए और इस बाध्यता को समाप्त करने की मांग की है। प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की कीमतें बढ़ गई है जैसे तत्काल जनहित में कम किया जाना चाहिए। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सुमन चौबे, राजीव कुमार सिंह, राम नगीना पांडेय, राजेश गुप्ता, सदानंद गुप्ता, संजय साहू, माधव कृष्ण, सुशील कुमार सिंह, कृष्णानंद तिवारी, विजय शंकर पांडेय, राजेश उपाध्याय, आलोक यादव, ओम प्रकाश पांडेय, आशुतोष सिन्हा ,लखन श्रीवास्तव, अजय कुमार दुबे, ओम प्रकाश पासवान, पारस उपाध्याय, शंभू कुशवाहा, साजिद खान, राशिद , अब्दुल्ला मास्टर, रईस अहमद, शक्ति आनंद ,प्रमोद विश्वकर्मा, मीरा चौबे, दिव्यांशु पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular Articles