
देवकली (गाजीपुर)। 28वीं उत्तर प्रदेश स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर की एथलीट शिल्पी यादव ने पांच हजार मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से प्रतिभाग करते हुए बरेली के रोहिलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम दिन स्वर्ण पदक हासिल किया है ।इससे पूर्व शिल्पी ने ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता के क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। अगली प्रतियोगिता जून में वर्ल्ड पुलिस अमेरिका में प्रस्तावित है वहां भी प्रतिभाग करना है । शिल्पी यादव की इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह संघ के कार्यवाहक सचिव/शारीरिक शिक्षक डॉ रुद्रपाल यादव , कोषाध्यक्ष ,दिवाकर यादव, उपाध्यक्ष प्रमिला , राम अवध शिल्पी के पूर्व कोच नागेंद्र यादव, दीनानाथ ,शिवकुमार बुद्धिराम राजभर, मनोज ,लालबहादुर, रामाशीष ने शुभकामनाएं दी हैं।




