
गाजीपुर। गुरुवार को दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी चलने लगी। जिले के तमाम इलाकों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश की वजह से बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। वहीं कई सड़कों पर जल—जमाव हो गया। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से जहां लोगों से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं गेहूं की फसल बर्बाद होने से किसानों के माथे पर बल पड़ गया। तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली के चमकने से लोग सहम जा रहे थे। सड़को पर अंधेरा छा जाने से वाहन चालक लाइट जलाकर जा रहे थे।एक तरफ जहां कई लोगों को टीन शेड, छप्पर उड़ गया, वहीं कई इलाकों में पेड़ गिर गए। शहर के सदर ब्लाक के सामने बड़ा नीम का पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित हो गया। आंधी के चलते कई इलाके की लाइट गुल हो गयी।

कई इलाकों में बिजली के खंभे गिरने से संबंधित क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। शहर में बिजली विभाग के जेई प्रमोद यादव कर्मचारियों के साथ बिजली बनाने में जुटे थे। तेज आंधी के दौरान कई लोगों के टीनशेन, छप्पर, झोपड़ी आदि उड़कर दूर जा गिरे। बारिश शुरु होते ही मार्ग पर आवागमन थम जा गया। बारिश से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों पर रुककर अब-तब बारिश बंद होने का इंतजार करने लगे। बारिश से एक तरफ जहां पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। जिन किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई नहीं किया था। उनकी फसल बर्बाद हो गई। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई कर खलिहान में रखा था, उन्हें भी बारिश की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा। जमानियां संवाददाता के अनुसार तेज तूफ़ान के चलते गरुआ मकसूपुर गांव के सामने विशाल पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। जिसके चलते घंटों यातायात बाधित रहा। काफी मेहनत के बाद ग्रामीणों ने पेड़ काटकर हटाया। जगदीशपुर एनएच 24 के किनारे पीपल का पुराना विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे हाइवे जाम हो गया है। घटना की सूचना जिला पंचायत सदस्य बसन्त यादव ने उपजिलाधिकारी जमानियां ज्योति चौरसिया को दिया। जिस पर तत्काल उन्होंने वन विभाग के अधिकरियों से रोड पर से लकड़ी कटवाकर आवागमन चालू करने के लिए निर्देशित किया। यह संयोग रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।मौके पर वन विभाग की टीम पहुँचकर घंटो प्ररिश्रम के बाद पेड़ काटकर हटाया गया। इस तूफान के चलते गीता यादव, रामजीत यादव, पतरु यादव, रामजतन यादव का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।




